फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे वादों से और धोखा नहीं बर्दाश्त करेगी जनता : राकेश

Mon, 13 Oct 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व विधायक राकेश जम्वाल ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता चुनावी वादों और झूठी गारंटियों से अब और धोखा बर्दाश्त नहीं करेगी। झूठी गारंटियां देने वाली प्रियंका अब केंद्र सरकार पर सवाल उठा रही हैं।
विज्ञापन

रिज मैदान से केंद्र सरकार पर हमला करने वाली प्रियंका गांधी को पहले यह बताना चाहिए कि चुनाव के समय उन्होंने जो वादे और गारंटियां दीं, उनका क्या हुआ। तीन वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन आज तक उन वायदों का कोई ठोस परिणाम जनता के सामने नहीं है। प्रियंका ने हिमाचल की महिलाओं में 1500 रुपये के नाम पर आश्वस्त कर भारी उम्मीदें जगाईं, लेकिन आज तक उस वादे का कोई लेखा-जोखा जनता के सामने नहीं है।प्रियंका प्रदेश की महिलाओं और जनता को स्पष्ट जवाब दें।
राकेश जम्वाल ने कहा कि रिज मैदान पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम को राजनीतिक मंच बनाकर कांग्रेस ने केवल भाषण और आरोपों का तमाशा किया। मगर वहां वास्तविक राहत कार्यों और योजनाओं की समीक्षा होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि झूठे वादों और दिखावटी घोषणाओं का समय अब खत्म हो गया है। हिमाचल की जनता जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग कर रही है और आगामी जनादेश में इसका फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें