मंडी। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल पड्डल मंडी में खेली गई 9वीं राज्य स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह में इंपावर स्किल इंडिया के चेयरमैन सरवण कुमार बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए।
सेपकटाकरा संघ के प्रदेश अध्यक्ष पीएन आजाद ने बताया कि प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग में मंडी जिला की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिला बिलासपुर दूसरे और जिला कुल्लू ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में जिला मंडी से मनीष कुमार, अंतरिक्ष, चमन वर्मा और निखिल ने स्वर्ण पदक हासिल कर गोवा में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन करवाया।
प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 70 खिलाड़ी लड़के-लड़कियाें ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य एवं सेपकटाकरा संघ की महासचिव अंजू शर्मा, बिलासपुर से रविंद्र कुमार, महेंद्र पाल ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद