फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लोग बोले, निर्माणाधीन मंडी-कैहनवाल सड़क के कार्य में लाई जाए तेजी

Fri, 13 Jun 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन मंडी-कैहनवाल सड़क के कार्य में तेजी लाई जाए। ग्राम पंचायत टिल्ली के ग्रामीणों ने वीरवार को पंचायत प्रधान सावित्री देवी की मौजूदगी में यह फरियाद उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन से लगाई।
विज्ञापन

ग्रामीण नारायण सिंह गुलेरिया, अनिल पठानिया, कमल पठानिया, संकुतला, राजेंद्र गुलेरिया, वीरेंद्र रावत, प्रीतम पठानिया आदि ने कहा कि वर्तमान में निर्माणाधीन सड़क में कई खामियां हैं। ऐसे में इन्हें संंबंधित विभाग को निर्देश देकर जल्द दुरुस्त करवाया जाए।
उन्होंने मांग रखी कि 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क की निशानदेही करवाने के साथ सड़क की चौड़ाई को सुचारु रूप से करवाया जाए। जहां सड़क बनाना छोड़ दी गई है, उसे साथ-साथ पूरा किया जाए। इसी के साथ जहां निशानदेही की जरूरत है, वहां निशानदेही करवाई जाए। ग्रामीणों ने कहा कि पटवारखाना और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छनबाड़ी के साथ वर्षाशालिका बनाई जाए।
विज्ञापन

लंबे समय से सड़क का काम पूरा न होने से मुश्किलें पेश आ रही हैं। ग्रामीणों की फरियाद सुनने के बाद उपायुक्त ने उन्हें शिकायत लेकर उपमंडलाधिकारी नागरिक सदर के पास भिजवाया।
प्रधान सवित्री देवी ने बताया कि एसडीएम ने मौके पर निर्माणाधीन कंपनी के अधिकारी से बात की है। उन्होंने दो दिन के अंदर कार्य को शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें