फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भ्यूली में रेन शेल्टर निर्माण का लोगों ने किया विरोध

Tue, 03 Feb 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मुख्यालय के समीप भ्यूली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बनाए जा रहे रेन शेल्टर का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में सदर एसडीएम रूपिंद्र कौर को एक ज्ञापन सौंपा और निर्माण कार्य को तुरंत रोकने की मांग की। स्थानीय निवासियों का तर्क है कि जिस स्थान पर रेन शेल्टर बनाया जा रहा है, वहां सड़क पहले से ही तंग है।
विज्ञापन

निर्माण होने के बाद सड़क और भी संकरी हो जाएगी, जिससे बड़े वाहनों का गुजरना मुश्किल होगा। यातायात बाधित होने से यहां दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाएगा। विरोध की सूचना मिलते ही सदर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उधर, एनएचएआई के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए स्थानीय जनता का सहयोग अपेक्षित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें