सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर-सलवाणा-त्रिफालघाट रूट पर बस सेवा बहाल नहीं हो पा रही है। बारिश से खराब सड़क के बहाने निगम की बस बीते तीन महीने से बंद है। इस रूट पर वर्षों से चल रही तीन निजी बसें भी एक साल से बंद हैं। बस ऑपरेटर ने परिवहन विभाग को रूट परमिट ही सरेंडर कर दिए हैं। आवाजाही के साधन नहीं रहने से सलवाणा, गुड्डीधार, जड़ोल, कांगरी, जावल, बाह, फागला, सलवाणा, ज्योर, बैहना, खईघाट और चलेली के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काम के लिए किसानों, नौकरी पेशा लोगों और छात्रों को महंगे दामों पर टैक्सी से आवाजाही करनी पड़ रही है।
पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य हंसराज, सीता देवी, मस्तराम का कहना है कि बारिश से सड़क पर मलबा आ गय है। इस कारण निगम की बस को बंद कर दिया गया है। इस रूट पर निजी बस ऑपरेटर की ओर से 3 बसें चलाई जा रही थीं। इससे लोगों को आवाजाही की काफी सुविधा मिल रही थी। वे भी एक साल से बंद हैं।
...
सड़क कई स्थानों पर खराब है। एक बस इस रूट पर भेजी गई थी, जो बीच रास्ते से रिढी मोड़ से वापस लानी पड़ी। इस रूट पर गुड्डीधार के मोड़ से आगे बस नहीं निकल पाई है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।
-कश्मीर सिंह, अड्डा प्रभारी, सुंदरनगर डिपो
000