बल्ह घाटी के श्रद्धालु के घर पड़ाव डालते देव कमरूनाग से आशीर्वाद लेता श्रद्धालु।
नेरचौक (मंडी)। महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी के समापन के बाद मूल स्थान के लिए लौट रहे आराध्य देव कमरुनाग का जगह-जगह श्रद्धालु स्वागत कर रहे हैं।
श्रद्धालु देवता और देवलुओं के लिए रात्रि ठहराव के साथ आवभगत कर रहे हैं। सोमवार को देवता कमरुनाग ने नेरचौक में श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। बल्ह घाटी के लोगों ने भारी संख्या में पहुंच कर देवता से आशीर्वाद लिया।
देव कमरुनाग के गूर देवी सिंह ने बताया कि सोमवार को देवता ने घाटी के 14 घरों में श्रद्धालुओं के आग्रह पर यजमानी कबूल की। देवलुओं के लिए प्रीतिभोज का भी आयोजन किया। इस दौरान देव कमरुनाग बल्ह घाटी के नेरचौक, धड़वाहन, पैड़ी, मुंदडू, ट्रोह सहित अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं के घरों में पहुंच कर लोगों को आशीर्वाद दिया। संवाद