फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कार को काटकर निकालने पड़े लोग, हो चुकी थी मौत

विज्ञापन
पंडोह के समीप हादसाग्रस्त कार में सवार फंसे लोगों को निकालते एसडीआरएफ के जवान। स्त्रोत- ज
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह बांध के पास शुक्रवार शाम को हुए हादसाग्रस्त कार उल्टी यानी छत के बल गिरी थी। इसे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सीधा किया। फंसे लोगों को निकालने का भी प्रयास किया, लेकिन कार पिचक गई थी इस कारण बाहर नहीं निकाल पाए। मौके पर पहुंची एसडीआएफ, पुलिस, सीआईएसएफ और स्थानीय लोगों को कार की छत काटकर लोगों को बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन

घटनास्थल तक पहुंचना रेस्क्यू टीम के लिए जोखिम भरा रहा। रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन कार सवार कोई भी बच नहीं पाया। हादसा करीब शाम 4:00 बजे घटा। इसका पता चलते ही स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया और खुद मौके पर पहुंचे। कार की हालत देखी तो ग्रामीण कुछ नहीं कर पाए। कार पूरी तरह से पिचक गई थी और लोगों को बाहर निकालना उनके बस नहीं था। एसडीआरएफ को सूचना दी गई। उपकरणों से लेस एसडीआरएफ जवान मौके पर पहुंचे और तुरंत कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। छत काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन अधिकतर की मौत हो चुकी थी।
रेस्क्यू की गई एक महिला की सांसें चल रही थीं, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन चंद मिनट बाद ही महिला की भी सांस उखड़ गई। आठ माह की बच्ची भी बेसुध हालत में मिली। उसके जीवित होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन जांच में उसे भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। शवों को किश्ती के माध्यम से मुख्य एनएच तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

...
नहीं बुलाई गई एंबुलेंस, रेस्क्यू में बड़ी चूक
हादसे के बाद सभी के मृत होने की आशंका पर मौके पर किसी ने भी एंबुलेंस तक नहीं बुलाई। यह रेस्क्यू ऑपरेशन में सबसे बड़ी चूक मानी जा रही है। घायल महिला को भी एक वाहन में भी अस्पताल भेजा गया। एंबुलेंस मौके पर मौजूद होने की सूरत पर उसे प्राथमिक उपचार मिल सकता था। उधर, 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी सौरभ ने बताया कि घटना को लेकर 108 एंबुलेंस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें