फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर बस अड्डे में व्यवस्था के बाद भी सामाजिक दूरी भूले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर(मंडी)। जोगिंद्रनगर बस अड्डे में सामाजिक दूरी नियम के पालन के लिए अड्डा प्रबंधन की व्यवस्था फिर से धराशायी साबित हो गई है। यहां पर यात्रियों के बसों के इंतजार के लिए स्थापित किए गए बैंच कोरोना संक्रमण के फैलाव का लगातार कारण बन रहे हैं। सामाजिक दूरी के नियमों की पालना के लिए अड्डा प्रबंधन की ओर से मार्किंग भी कर रखी है। बावजूद उसके लोग सामाजिक दूरी के नियमों की पालना के लिए लापरवाह बने हुए हैं। दो दिन पहले पुलिस और प्रशासन की टीम ने बस अड्डे में औचक दबिश देकर अनावश्यक भीड़ पर नकेल कसने के लिए अड्डा प्रशासन को जो दिशा निर्देश जारी किए थे, उसकी पालना करते हुए अड्डा प्रबंधन ने बैंचों में सामाजिक दूरी की पालना के लिए मार्किंग भी कर दी है लेकिन लोग हैं कि मान नहीं रहे। बस अड्डे में उमड़ रही यात्रियों की भीड़ से कोरोना फैलाव की दहशत शहर भर में है। भीड़ को देखकर अड्डे के अंदर कारोबार कर रहे व्यापारी भी सहमे हुए हैं। पुलिस की पेट्रोलिंग भी भीड़ पर अधिक नकेल नहीं कस पा रही है। इसलिए स्थायी पुलिस की तैनाती की अड्डा प्रंबधन की ओर से मांग की गई है।
विज्ञापन

-यात्रियों के विश्राम के लिए स्थापित बैंच में अड्डा प्रबंधन की ओर से मार्किंग कर रखी है। यात्रियों की यह लापरवाही कोरोना संक्रमण के फैलाव का करण बन सकती है। इसलिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन से बस अड्डे में स्थायी पुलिस की तैनाती की मांग की जा रही है ताकि अनावश्यक भीड़ पर नकेल कसी जा सके।
-कुलदीप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम, बैजनाथ/जोगिंद्रनगर
जोगिंद्रनगर बस अड्डे में अनावश्यक भीड़ पर नकेल कसने के लिए पुलिस और प्रशासन उचित कार्रवाई अमल में ला रहे हैं। शारीरिक दूरी के आदेशों की अवहेलना का मामला मेरे ध्यान में लाया है, जिस पर स्थानीय पुलिस को उचित कार्रवाई अमल में लाने के दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित मैहरा, एसडीएम जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें