फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: व्हाट्स एप पर परिजनों का फोटो लगाकर शातिर मांग रहे धनराशि

Fri, 25 Oct 2024 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मित्रों और कारोबार से जुड़े लोगों को मैसेज कर मांग रहे धनराशि
विज्ञापन

बगस्याड़ निवासी हेमराज के साथ पेश आई घटना, मित्रों ने पत्नी को दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। साइबर शातिर ठगी करने के लिए रोजाना नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। अब शातिर व्हाट्स एप पर परिजनों के फोटाे प्रोफाइल पिक्चर में लगाकर रिश्तेदारों और मित्रों से धनराशि की मांग कर रहे हैं। इसी तरह का एक मामला सराज घाटी के बगस्याड़ निवासी हेम राज के साथ पेश आया है। हालांकि जागरूकता के चलते शातिर उन्हें अपने झांसे में नहीं ले पाए।
हेमराज ने बताया कि कोई शातिर एक नंबर से व्हाट्स एप से मैसेज कर रहा है। बाकायदा उसने व्हाट्स एप पर उनके साथ उनकी बेटी की तस्वीर प्रोफाइल पिक्चर में लगाई है। शातिर हेमराज बनकर रिश्तेदारों और मित्रों को मैसेज कर धनराशि की मांग कर रहा है। शातिर उनके घर से बाहर होने का हवाला दे रहा है। शातिर ने मोबाइल को हैंग कर दिया और मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया है। इससे वास्तविक नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। हेमराज ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कुछ मित्रों ने उनकी पत्नी को कॉल कर धनराशि मांगने की जानकारी दी है। शातिर व्हाट्स एप में भेजे स्कैनर में ही धनराशि भेजने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, साइबर पुलिस थाना मंडी मध्य जोन के एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि शातिर साइबर ठगी करने के लिए नए नए तरीके अपनाते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार के लेन देन से पहले सभी चीजों को जांच परख लें। इसके बाद ही आगे बढ़ें। सोशल मीडिया चलाते समय सभी तरह की सावधानियां बरतें और अकाउंट की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए हर तरह के कदम उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें