फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनविरोधी निर्णयों से जनता त्रस्त, कांग्रेस सरकार की विदाई तय : राजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर में आयोजित कार्यशाला में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा का इतिहास विकास का रहा है। 2014 से 2026 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई गाथा लिखी है। इसके विपरीत कांग्रेस के शासनकाल में देश विभाजन, धारा 370 के माध्यम से अलगाववाद को बढ़ावा, आपातकाल, 1984 के दंगे और 2004-2014 के घोटालों की भरमार कांग्रेस की विरासत है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि लगातार जनविरोधी निर्णयों से जनता त्रस्त है और अब कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। कांग्रेस हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और वाली राजनीति करती रही है, जबकि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा और जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर है।
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान-2026 के तहत सुंदरनगर में बुधवार को मंडी संसदीय क्षेत्र की कार्यशाला में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भारत में समावेशी ग्रामीण विकास का प्रमुख आधार बनकर उभर रहा है। पंचायती राज संस्थाओं, डिजिटल सार्वजनिक ढांचे और कल्याणकारी प्रणालियों में एआई के एकीकरण से प्रशासनिक दक्षता और जमीनी भागीदारी को मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन

कहा कि राष्ट्रीय मिशन, राज्य आधारित नवाचार और भारत-एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026 विकसित भारत 2047 के विजन की दिशा में एक समन्वित और लोक-केंद्रित एआई क्रांति का संकेत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें