फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सड़क के मरम्मत कार्य में देरी से लोग नाराज

Thu, 08 May 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नगर परिषद सुंदरनगर के  न्यू डढयाल वार्ड की खस्ताहाल सड़क पर रूका बारिश का पानी।स्रोत जागरूक पाठ
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नंबर चार न्यू डढयाल में सड़क की खस्ताहाल हालत से परेशान लोगों ने नगर परिषद के प्रति गहरा रोष जताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे नियमित टैक्स चुकाने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। नौ माह पूर्व सड़क मरम्मत के लिए टेंडर होने के बावजूद आज तक कार्य शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नितिन, सुरेश, सत्या, ईशा पूरी व प्रकाश ने बताया कि हल्की बारिश में ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। जल निकासी की नालियां कचरे से भरी पड़ी हैं और सड़क का पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। वाहन चालकों और राहगीरों को खासी दिक्कत हो रही है।
उधर, पार्षद शिव सिंह ने आरोप लगाया कि पार्क, सामुदायिक भवन, शमशान घाट के डंगे और कई अन्य विकास कार्य वर्षों से अधूरे पड़े हैं। कार्यों के प्रस्ताव पारित होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं, नगर परिषद के ईओ हितेश कुमार ने कहा कि ठेकेदार को कार्य में देरी पर नोटिस जारी कर शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें