फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड इन चाइना उत्पादों के विरोध में स्नोर वैली में सड़कों पर उतरे ग्रामीण

Thu, 06 Oct 2016 10:32 PM IST
मंडी
विज्ञापन
स्नोरघाटी में मेड चाइना चाइना उत्पादों के इस्तेमाल के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगवाईं  (मंडी)। जिला के स्नोर घाटी में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नेचर पार्क झीड़ी में एकत्र होकर मेड इन चाइना उत्पादों के विरोध में मुहिम का आगाज किया। स्नोर वैली के लोग सड़कों पर उतर आए। इन्होंने दिवाली में चीन निर्मित उत्पादों को न खरीदने का ऐलान कर दिया है। लोगों ने चीन में निर्मित सामान का इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया। कहा कि दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ खड़े चीन का सामान नहीं खरीदेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर (सेवानिवृत्त) और झीड़ी पंचायत के प्रधान कपिल ठाकुर ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चीन का सामान खरीदने से भारत की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ का पुतला भी जलाया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर इंडियन एक्ससर्विसमैन मूवमेंट के प्रदेशाध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर, ग्राम पंचायत झीडी के प्रधान कपिल ठाकुर, ग्राम पंचायत नगवाईं के उपप्रधान हुक्म चंद चौधरी, महिला मंडल झीडी की प्रधान गिरजा ठाकुर, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य संजय ठाकुर आदि समेत महिला मंडलों, युवक मंडलों ने भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें