फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यधारा में जुड़े रहकर संगठन को मजबूती दें पेंशनर : हरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
डडौर में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बल्ह इकाई ने बैठक में किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बल्ह खंड इकाई की बैठक रविवार को प्रधान कुलदीप गुलेरिया की अध्यक्षता में डडौर में हुई। बैठक में समस्त पदाधिकारियों के साथ लगभग 74 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मंडी जिले के सराज और अन्य क्षेत्रों में हुई आपदा में जान गंवाने वालों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा।

इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मंडी जिले के प्रधान हरीश शर्मा ने कहा कि पेंशनर मुख्य धारा में जुड़े रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करें। संगठन को कमजोर करने वालों का पर्दाफाश कर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देकर एकजुटता का संदेश दें ताकि भविष्य में सरकार पर दबाव बनाकर मांगों को मनवाया जा सके। जिले के 15 खंड इकाइयों के 15,000 पेंशनर एकजुटता का संदेश देकर हिमाचल में उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलदीप गुलेरिया, चंपा शर्मा, एनआर चौधरी, कृष्ण चंद चौहान, सूरज ठाकुर, रविंद्र शर्मा, बालक राम शर्मा, वाईपी सरोच सहित सभी वक्ताओं ने 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वित्तीय मामलों, चिकित्सा बिलों, डीए की बकाया किस्तों का भुगतान न होने पर रोष जताया। साधारण सभा का संचालन खंड सचिव नागेंद्र कपूर ने बहुत ही बखूबी से निभाया। सभा में मंडी जिला महिला प्रधान चंपा शर्मा, जिला निवारण कमेटी के अध्यक्ष आरसी चौहान सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें