फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिलाधीश कार्यालय के बाहर पेंशनरों का धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित वित्तीय देनदारियां चुकाने की मांग, 17 नवंबर तक चलेगा प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर मंडी में पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधीश कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 17 नवंबर तक चलने वाले इस आंदोलन में विभिन्न विभागों के पेंशनर भाग ले रहे हैं। धरने के पहले दिन सुंदरनगर खंड के पेंशनरों सहित हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स फेडरेशन की जिला कार्यकारिणी और स्थानीय स्वशासन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
पेंशनर नेताओं ने कहा कि सरकार की बेरुखी के कारण उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। उनकी प्रमुख मांगों में वर्ष 2016 से 31 दिसंबर 2021 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन, लीव एनकैशमेंट और वेतन व पेंशन एरियर का भुगतान शामिल है। इसके अलावा लंबित महंगाई भत्ते और 13 प्रतिशत डीए का भुगतान करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनरों ने एचआरटीसी और शहरी स्थानीय निकायों के पेंशनरों को नियमित पेंशन देने की भी मांग की। संघर्ष समिति के अनुसार धरना प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगा। पहले दिन लक्ष्मण सिंह वर्मा, प्रभु राम वर्मा, दिलीप ठाकुर, हेम सिंह ठाकुर, रूपलाल ठाकुर, नानक चंद शर्मा और अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें