नेरचौक (मंडी)। हिम आंचल पेंशनर संघ की बल्ह खंड इकाई की मासिक बैठक वीरवार को प्रधान मंगत राम चौधरी की अध्यक्षता में डडौर में हुई। बैठक का संचालन इकाई महासचिव जय राम नायक ने किया। इस दौरान संघ के संस्थापक बीडी शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया। इकाई प्रधान ने उपस्थित सदस्यों को विभिन्न जानकारी दी। 70 से 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को पेंशन संशोधन की बकाया राशि और जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के दौरान सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी के पेंशनरों की ग्रेच्युटी और लीव एनकेशमेंट की लंबित राशि की किस्त जारी करने के लिए सरकार का आभार जताया।
पेंशनरों के चिकित्सा बिलों की अदायगी न हो पाने पर अतिरिक्त बजट के प्रावधान की मांग दोहराई गई। बैठक में गुरदास, माया राम शर्मा, भोला राम, पूर्ण चंद, लक्ष्मन दास, हरि सिंह, भादर लाल, शिव लाल, लालमन वर्मा, देवी रूप, विजय कुमार, यशोधन कुमार, मस्त राम चौधरी, श्याम सिंह, खेमराज ठाकुर, राम सिंह वर्मा, तेज सिंह चौधरी, मेघ सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद