फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टीवीसी की बैठक न बुलाने पर रेहड़ी-फड़ी यूनियन खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। रेहड़ी-फड़ी यूनियन मंडी की ओर से टीवीसी की बैठक न बुलाने पर नाराजगी जताई है। इसके लिए यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बैठक करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

यूनियन का कहना है कि आठ माह से टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक न होने पर रेहड़ी-फड़ी वर्कर यूनियन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन के सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि बैठक न होने से करीब 14 धारकों के लाइसेंस जारी नहीं हुए हैं। इसके अलावा गुजराती मार्केट का भी जीर्णोद्धार नहीं हो पाया है।
एसबीआई के बाहर बैठे रेहड़ी-फड़ी धारकों की तय बाजारी भी निगम ने काटना बंद कर दी है। नगर निगम इस जगह को फिर से वेंडिंग जोन घोषित कर इन रेहड़ी धारकों को लाइसेंस भी जारी करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें