फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पेंशन और भत्तों की अदायगी में देरी पर पेंशनरों ने निकाली रोष रैली

Mon, 09 Sep 2024 05:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- मांगें पूरी नहीं हुई तो सभी विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारी सड़क पर उतरकर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। प्रदेश सरकार की ओर से पेंशन और अन्य भत्तों की अदायगी में की जा रही देरी से नाराज पेंशनरों ने सोमवार को हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन के बैनर तले सरकाघाट में बैठक की। इसके बाद बस अड्डे से लेकर मुख्य बाजार तक रोष रैली निकाली। समापन पर एसडीएम स्वाति डोगरा के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में 1 जनवरी 2016 से लंबित पेंशन, ग्रेच्युटी, लीव इन्केशमेंट, पेंशन विनियम, लंबित डीए किस्तों और चिकित्सा बिलों के भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा पेंशनरों ने हर माह पेंशन पहली तारीख को सुनिश्चित करने और हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों की मांगों के स्थायी समाधान की बात रखी। पेंशनरों ने सरकार की वित्तीय समस्याओं को समझते हुए सहयोग का आश्वासन दिया, लेकिन चेतावनी भी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की तो सभी विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारी एकजुट होकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस मौके पर हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन मंडी के जिला प्रधान कुलदीप गुलेरिया, जिला महासचिव दलीप ठाकुर, खंड गोपालपुर के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, खंड धर्मपुर के अध्यक्ष रूप लाल ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें