फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पेंशनरों ने शीघ्र मांगा एरियर का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड पेंशनरों ने बैठक कर बुलंद की आवाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। विद्युत बोर्ड पेंशनरों ने लंबित एरियर का भुगतान शीघ्र करने का आग्रह किया है। सोमवार को पेंशनर फोरम इकाई मंडी की बैठक में पेंशनरों ने वेतन फिक्सेशन के कार्य को भी जल्द पूरा करने के लिए कहा है। बैठक अध्यक्ष राजेश बहल की अध्यक्षता में हुई। कल्याण भवन जेल रोड में हुई बैठक में पेंशनरों के अन्य मसलों का निपटारा जल्द करने की बोर्ड से मांग की गई।
इसके अलावा पेंशनरों के 15, 18, 20, 35 प्रतिशत की दर से और आयु के हिसाब से एरियर के भुगतान के आदेश 15 मई 2024 को किए हैं, उन्हें तुरंत लागू करने की मांग की। अध्यक्ष राजेश बहल ने कहा कि 75 साल से ऊपर जितने भी पेंशनर हैं, उनका नोशनल वेतन का कार्य हो चुका है, उनके 35 प्रतिशत के हिसाब से उनके एरियर का आदेश और भुगतान भी हिमाचल सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर जल्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अगले महीने से सभी पेंशनर अपने-अपने जीवन प्रमाणपत्र किसी क्लास वन अधिकारी से जांच करवाने के बाद फोरम के पास जल्द दें ताकि सभी के जीवन प्रमाण पत्र को लेखा अधिकारी पेंशन को भेजा जा सके। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान डीके ठाकुर, गजपाल सिंह मंडयाल, जितेंद्र वालिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें