फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शुभ मुहूर्त पर घर से निकलीं बहनें, एचआरटीसी की सीमित बसों में रही भीड़

Mon, 04 Nov 2024 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया भाई बहन के स्नेह का प्रतीक भाई दूज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में भाई के माथे पर तिलक लगाने के लिए बहनें शुभ मुहूर्त पर घर से निकली, लेकिन परिवहन निगम की सीमित बसों में उमड़ी भीड़ के चलते सफर का इंतजार भी लंबा रहा। निजी बसों में भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। भाई दूज का त्योहार के लिए दोपहर दो बजे के उपरांत का भी शुभ मुहूर्त था। इसलिए अधिकांश महिलाओं ने दोपहर बाद ही घर से निकली।
बहन और भाई के स्नेह का प्रतीक भईयादूज का त्योहार उपमंडल जोगिंद्रनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों को तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। साथ ही उपहार भी बांटे। त्योहार के चलते परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क बस सुविधा मिली। महिलाओं की अधिक भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने कुछ रूटाें पर अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था कर रखी थी, लेकिन महिलाओं की अधिक भीड़ के चलते सफर के लिए कुछ इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवकाश के चलते सरकारी कार्यालयों में तैनात महिलाओं को भाई दूज का त्योहार मनाने का अवसर मिला। वहीं, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में स्टाफ नर्सें मरीजों की सेवा में तैनात रही। उधर, जोगिंद्रनगर एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक नीतिश शर्मा ने बताया कि महिलाओं की भीड़ के अनुरूप ही परिवहन निगम की अतिरिक्त बसों को चिह्नित रूटों पर भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें