फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वित्तीय लाभ न मिलने से पेंशनरों ने धरना-प्रदर्शन का किया एलान

Thu, 06 Mar 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त पेंशनरों में वित्तीय लाभ न मिलने पर आक्रोश है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ पेंशनरों ने मोर्चा खोल कर धरने-प्रदर्शन का एलान कर दिया है। जोगिंद्रनगर में हिम आंचल पेंशनर्स महासंघ की जिला व राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों ने सरकार के दो साल के कार्यकाल के बाद भी 2016 के संशोधित वेतनमान का लाभ न मिलने पर धरने-प्रदर्शन की योजना तैयार कर दी है। महासंघ के अध्यक्ष नेक राम शास्त्री ने मिनी सचिवालय परिसर में एकत्रित होकर अपनी मांगों का समाधान न होने पर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। डीए एरियर का भुगतान समेत उनके मेडिकल बिल भी काफी समय से लंबित हैं।
विज्ञापन

जिला उपप्रधान रविंद्र शर्मा, संगठन सचिव हरदेव सिंह, खंड उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, मुख्य सलाहकार सुभाष ठाकुर, महासचिव रमेश पठानिया ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदेश भर के पेंशनर मांगों पर अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन मौजूदा सरकार इस पर गंभीर नहीं दिख रही है। अब प्रदेश भर में धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे। बैठक में चमेल सिंह ठाकुर, बेली राम वर्मा, दान सिंह ठाकुर, भक्त राम वर्मा, ज्ञान सिंह, शरद सिंह, मान सिंह, बीरी सिंह, भीम सिंह, नारायण सिंह, रविकांत, दयाल सिंह ठाकुर समेत अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें