फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पेंशनरों ने प्रदेश सरकार पर वादा पूरा न करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के चौड़ा मैदान में एक सितंबर को रैली में होंगे शामिल पेंशनर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन खंड गोपालपुर की मासिक बैठक सरकाघाट में खंड प्रधान रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन खंड सचिव जगदीश नरयाल ने किया। फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में पेंशनरों ने सरकार की ओर से किए गए आश्वासन को पूरा न किए जाने पर रोष जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ 13 मई 2026 को हुई बैठक में 31 जुलाई तक पेंशनर्स की कुल देय राशि का 40 प्रतिशत भुगतान करने का आश्वासन दिया था लेकिन तय समय बीतने के बाद भी आश्वासन पूरा नहीं हुआ है। बैठक में बरच्छवाड़ के अश्वनी शर्मा का नए सदस्य के रूप में स्वागत किया गया। वहीं, मौजूदा जिला परिषद सदस्य और पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्याम लाल ने गैर राजनीतिक तौर पर फेडरेशन की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति के मंडी जिला महासचिव कुलदीप गुलेरिया ने जिलेभर के पेंशनर से एक सितंबर को शिमला के चौड़ा मैदान में आयोजित रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। खंड प्रधान रमेश ठाकुर ने विभिन्न पेंशनर संगठनों से आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने और आंदोलन को मजबूत करने का आग्रह किया। इस अवसर पर केसी ठाकुर, रमेश चंदेल, मनोहर चंदेल, अश्वनी शर्मा, प्रेम सिंह, अर्जुन सिंह, राम नाथ शर्मा, प्रेम चंद और मीडिया सहयोगी रमेश चंद भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें