फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के लंबित वेतन और भत्तों का जल्द किया जाए भुगतान : संघ

Sun, 30 Jun 2024 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की 156वीं बैठक में लिए गए फैसलों का हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने स्वागत करने सहित अपनी अन्य लंबित मांगों को दोहराया है। इसमें कर्मचारियों के लंबित वेतन और भत्तों का जल्द भुगतान और दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को जल्द नियमित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर, महामंत्री हरीश कुमार पराशर, कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा तथा सभी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि हालांकि कर्मचारियों के लंबित भत्तों को लेकर बैठक में निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर के प्रयासों से रिसोर्स मोबिलाइजेशन समिति का भी गठन किया गया है। इसके माध्यम से निगम को हो रहे घाटे के कारणों का भी पता लगाकर उन्हें दूर किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रबंधन का यह फैसला स्वागत योग्य है। पहली बार किसी अधिकारी द्वारा इस तरह के प्रयास निगम को घाटे से उभारने के लिए किए जा रहे हैं। निगम को घाटे से उभारने के प्रयासों में हिमाचल परिवहन मजदूर संघ प्रबंधन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि हाल ही में रोहडू क्षेत्र में हुए हादसे में चालक और परिचालक ने अपनी जान गंवा दी, जबकि संसारपुर टैरेस क्षेत्र के चालक की दौलतपुर चौक के पास ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। उन्होंने प्रबंधन से मांग की है कि दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को जल्द से जल्द नौकरी प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें