फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद जोगिंद्रनगर के खाते में जमा होने लगा अब लंबित भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एसडीएम की सख्ती के बाद अब नगर परिषद जोगिंद्रनगर का खजाना भरने लगा है। 20 दिनों में ही लंबित हाउस टैक्स, गारबेज शुल्क और किराये की दुकानों से करीब पांच लाख की वसूली हुई है। नगर परिषद के भुगतान को लेकर उपभोक्ताओं में भी गंभीरता देखने को मिली है।
विज्ञापन

नगर परिषद के सभी सात वार्डों में क्रियान्वित डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना में वार्डवासियों का उत्साह दिखने लगा है। अनुमानित 60 लाख से अधिक का भुगतान अरसे से उपभोक्ता दबा कर बैठे थे। करीब 50 लाख से ऊपर का हाउस टैक्स, 45 दुकानों से लाखों रुपये किराया, गारबेज शुल्क अदा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में प्रशासन को सख्ती करनी पड़ी और अब उपभोक्ता हरकत में आ गए हैं।
अब नगर परिषद के खजाने में लाखों रुपये का लंबित भुगतान जमा होने लगा है। बताया जा रहा है कि करीब दो लाख पचास हजार रुपये किराये की दुकानों से जमा हुए हैं। एक लाख पचास हजार से अधिक की लंबित धनराशि हाउस टैक्स और हजारों रुपये गारबेज शुल्क नगर परिषद के खाते में जमा हुआ है। इस राशि को विकासात्मक कार्य पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि नगर परिषद में सरकारी भुगतान जमा न करवाने वाले डिफाल्टर 70 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए थे। 20 उपभोक्ताओं के बिजली पानी के कनेक्शन भी काटने का फरमान हुआ था। करीब 66 उपभोक्ताओं ने सरकारी धनराशि को जमा करवाने में दिलचस्पी दिखाई है। कहा कि लंबित शुल्क पर नोटिस जारी किए जाएंगे। एक माह में करीब पांच लाख रुपये सरकारी खजाने में जमा हुए हैं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें