फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गोहर से शिशु रोग विशेषज्ञ का मंडी क्षेत्रीय अस्पताल तबादला, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। नागरिक चिकित्सालय गोहर से शिशु रोग विशेषज्ञ के क्षेत्रीय अस्पताल मंडी स्थानांतरण को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर विशेषज्ञ चिकित्सक का तबादला रद्द नहीं किया गया तो वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का घेराव करने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इससे चैलचौक, स्यांज, कोटला खनुला, मौवीसेरी, तरौर, नौण, कोट, शाला, तुना, धीशती और धरोट सहित करीब 30 पंचायतों की हजारों की आबादी उपचार सुविधा से प्रभावित हो रही है। ग्रामीण जय सिंह राणा, प्रेम ठाकुर, चेतन शर्मा, भूपेश शर्मा, धीरज गुप्ता, प्रवीण ठाकुर, हुकम ठाकुर आदि ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए उन्हें अब निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग को चेताया है कि यदि गोहर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ के जल्द ही स्थानांतरण आदेश वापस नहीं लिए तो वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मंडी का घेराव करेंगे।

...
क्या मंडी में ही बच्चे बीमार होते हैं, गोहर में नहीं। शिशु रोग विशेषज्ञ को गोहर में ही तैनात रखा जाए, अन्यथा जनता को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
-विनोद कुमार, विधायक नाचन विधानसभा क्षेत्र

...
नागरिक अस्पताल गोहर में तैनात शिशु रोग विशेषज्ञ को मंडी क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है। जैसे ही मंडी अस्पताल में नियमित विशेषज्ञ पदभार ग्रहण करते हैं तो गोहर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ को दोबारा गोहर में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राकेश रोशन, बीएमओ बगस्याड़
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें