पेंशनर संघ जिला इकाई ने बैठक कर उठाई मांग
औट इकाई का किया गठन, शारदा नंद को बनाया अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संघ जिला इकाई ने झीड़ी में अखिल भारतीय पेंशनर दिवस मनाया। कार्यक्रम में वयोवृद्ध पेंशनर बंसी लाल ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संघ के प्रदेश अध्यक्ष एलआर गुलशन ने बताया कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ होते हैं। पेंशनर संघ ने सरकार से मांग की कि 31 दिसंबर तक पेंशनरों की सभी वित्तीय देनदारियों का एकमुश्त भुगतान किया जाए, अन्यथा पेंशनर सड़कों पर उतरेंगे।
इस अवसर पर पेंशनर संघ औट इकाई का गठन किया गया। इसमें शारदा नंद अध्यक्ष चुने गए जबकि मीना शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार महासचिव, प्रवीण उपाध्यक्ष चुने गए। प्रेमलाल कोषाध्यक्ष, हीरा लाल संयुक्त सचिव, नरेश कुमार संगठन सचिव और रूपेंद्रा मुख्य सलाहकार चुने गए। प्रदेशाध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शारदा नंद शर्मा और महासचिव सुरेश कुमार ने कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उसे प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में पूरा करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। संवाद
000