फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कचरा शुल्क ऑनलाइन, संशोधन के लिए सुपरवाइजरों से करें संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन ने 15 वार्डों के सुपरवाइजरों के नाम और संपर्क नंबर जारी किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छता सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाने के उद्देश्य से डिजिटल कदम उठाया है। निगम के अंतर्गत आने वाले सभी आवासीय और व्यावसायिक परिसरों के कचरा शुल्क के बिल ऑनलाइन जनरेट किए जा रहे हैं। नगर निगम की इस नई व्यवस्था के तहत निवासियों को उनके यूजर फीस बिल सीधे उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस मैसेज के माध्यम से प्राप्त होंगे।
सिटीजन सेवा पोर्टल पर जाकर उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान विकल्पों का उपयोग करके घर बैठे ही अपने बिल जमा कर सकते हैं। यदि किसी नागरिक को अपने जनरेट हुए बिल को लेकर कोई आपत्ति है या फिर वे अपने गारबेज आईडी विवरण या बिलिंग जानकारी में कोई सुधार या संशोधन कराना चाहते हैं तो वे आसानी से अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को अपने आवश्यक दस्तावेज अपने क्षेत्र के वार्ड सुपरवाइजर के पास जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

निगम ने क्षेत्र के सभी 15 वार्डों के सुपरवाइजरों के नाम और संपर्क नंबर जारी किए हैं। खालियार के लिए दीपक 7018563187, पुरानी मंडी, पड्डल और दोंहदी के लिए विनय कुमार 8219158102, नेला के लिए कर्मा 9805080280, मंगवाईं, पैलेस कॉलोनी-एक और सन्यारड के लिए कृष्ण पाल 9805960842, पैलेस कॉलोनी-दो के लिए मुंदर लाल 9816194469 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
सुहड़ा मोहल्ला के लिए ईशा 8352935885, समखेतर के लिए रोहतास 8894561973, भगवाहन दीपमाला 9816035808, थनेहड़ा शंकर 9882749490, बैहना भगत राम 8679305072, विनय कुमार 8219158102 से संपर्क कर सकते है। यदि किसी कारणवश वार्ड सुपरवाइजर से संपर्क न हो पाए तो नागरिक सीधे नगर निगम के सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया से उनके मोबाइल नंबर 8580547614 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम आयुक्त डा. मदन कुमार ने सभी निवासियों से अपील की है कि वे समय पर ऑनलाइन माध्यम से बिल का भुगतान कर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें