फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एक्सरे मशीन दुरुस्त होने से मरीजों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी में फिर से मिलने लगी एक्सरे सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में खराब पड़ी दूसरी एक्सरे मशीन को भी प्रबंधन ने दुरुस्त कर दिया है। इससे मरीजों को फिर से एक्सरे की सुविधा मिलने लगी है। अब पीठ, छाती, टांगों के एक्सरे शुरू हो गए हैं। इससे मरीजों को राहत मिली है।
अस्पताल में जिला रेडक्रॉस सोसायटी और जोनल अस्पताल की ओर से एक्सरे सुविधा दी जा रही है। रेडक्रॉस की डिजिटल मशीन करीब नौ महीने से खराब पड़ी है। अस्पताल की दो मशीनों में से एक को दो दिन पहले ही ठीक किया गया है। इससे आंख, नाक, कान, गला, बाजू के टेस्ट करने में सुविधा मिली। अब दूसरी मशीन के ठीक होने से पीठ, छाती, टांगों आदि के टेस्ट शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

मरीजों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, जिस पर संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने एक मशीन को ठीक करवा दिया है। रेडक्रॉस सोसायटी की मशीन नौ महीने बाद भी ठीक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

......अस्पताल में दो एक्सरे मशीनें मौजूद हैं, जिनसे मरीजों को सुविधा दी जा रही है। कार्य का अधिक बोझ पड़ने से एक सप्ताह पूर्व मशीनें बंद हो गई थी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने स्वयं मशीन को ठीक करवा दिया है।
डॉ. धर्म सिंह वर्मा, एमएस जोनल अस्पताल मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें