फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में उमड़े मरीज, कुछ बिना उपचार लौटे

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल में ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद - फोटो : शिव मंदिर झांकी ले जाते दतिया जिले के कांवड़ यात्री।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। इससे मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाया। बाल रोग ओपीडी में सुबह नौ बजे से पहुंचे तीमारदारों को 12 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

विभिन्न ओपीडी में भीड़ होने के चलते अधिकांश मरीज बिना उपचार घरों को लौट गए। ऑर्थो ओपीडी में मौजूद विशेषज्ञ डॉ. मनोज ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के साथ प्लास्टर सुविधा का लाभ दिलाया। आपात सेवाओं में तैनात डॉ. अभिनव ने बताया कि आपातकालीन वार्ड में गंभीर मरीजों को उपचार दिलाने के साथ-साथ आपात कक्ष में भी मरीजों की भीड़ दोपहर तक जारी रही।
डिजिटल एक्सरे के बाहर भी मरीजों की भीड़ लगी। रिकॉर्ड दो सौ एक्सरे करने के बाद भी चार बजे तक एक्सरे के लिए मरीज पहुंचते रहे। एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने कहा कि सोमवार को अचानक उमड़ी मरीजों की भीड़ के बावजूद भी मुख्य ओपीडी में तैनात चिकित्सकों ने सभी मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें