फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एकता, अखंडता में पटेल के योगदान का किया बखान

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपीयू में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने रखे विचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एसपीयू मंडी में राष्ट्रीय एकता और भारत का एकीकरण विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी वीरवार को शुरू हुई। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि ऐसे सेमिनार नई पीढ़ियों को भारत की एकता और अखंडता में सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान से अवगत कराने के लिए महत्वपूर्ण हैं। कार्यकारी परिषद के सदस्य होने के नाते उन्होंने विश्वविद्यालय को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में हरसंभव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एचपीयू के पूर्व कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने सरदार पटेल की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से की। प्रो. वाजपेयी ने आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका और योगदान पर चर्चा की। सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि उनके विचारों और दर्शन को आगे बढ़ाकर भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाना होगा।
विज्ञापन

संगोष्ठी के संरक्षक प्रो. ललित अवस्थी ने कहा कि संगोष्ठी का उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता में सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डालना है। इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राजेश शर्मा की लिखित दो पुस्तकों का भी विमोचन किया गया। संगोष्ठी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय गुजरात, राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के छात्र और शिक्षक भाग ले रहे हैं। इस दो दिवसीय सेमिनार में शोधार्थी अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। प्रतिकुलपति प्रोफेसर अनुपमा सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें