बलद्वाड़ा (मंडी)। भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति मंडल बिलासपुर की ओर से भांबला में आयोजित भव्य कार्यशाला में योग साधकों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत के राज्य प्रभारी लक्ष्मी दत्त शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य चंद्रमोहन शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी डॉ. राजेश भारद्वाज को हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। चार योग शिक्षकों नेकराम शास्त्री, हाकम चंद पठानिया, राहुल और बसंत सिंह राणा को उत्कृष्ट योग शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में 150 नए योग शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि आज योग पूरी दुनिया में स्वास्थ्य और जीवनशैली सुधार का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। चंद्रमोहन शर्मा ने पतंजलि परिवार को 1.51 लाख प्रोत्साहन राशि भेंट की। संवाद