मंडी में तेज धुप पर छाता लेकर बपने गंतव्य की ओर जाते लोग। संवाद
मंडी। जिला मंडी के मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। रविवार को मंडी शहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से अधिक सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे दोपहर के समय राहगीरों के चेहरे मुरझा गए और पसीना छूट गया।
कई लोग पेड़ों की छांव में आराम करते नजर आए। इधर, मौसम विभाग ने 19 से 22 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, थुनाग और जंजैहली जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी भी सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है। संवाद