फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट-पठानकोट रूट पर बस बंद होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की सरकाघाट-पठानकोट रूट पर चलने वाली बस सेवा बंद हो जाने से तीन विधानसभा क्षेत्रों के सैकड़ों यात्री परेशान हैं। सरकाघाट से धर्मपुर-जोगिंद्रनगर होते हुए पालमपुर की तरफ रवाना होने वाली बस के बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुबह करीब 6 बजे सरकाघाट से जोगिंद्रनगर की तरफ आने वाली परिवहन निगम की बस में जोगिंद्रनगर, पालमपुर और पठानकोट तक के यात्री सफर करते हैं। विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर, जोगिंद्रनगर और सरकाघाट के यात्रियों को पठानकोट जाने में सुविधा होती थी। यह बस दो महीने से बंद है। इसका खामियाजा शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों और कर्मचारियों को भी भुगतना पड़ रहा है।

लांगणा क्षेत्र की खड़िहार पंचायत के पूर्व प्रधान अधिवक्ता सुरेंद्र, अधिवक्ता राजेश और अन्य यात्रियों ने बताया कि बस सुविधा बंद होने से इलाके के लोगों को आवागमन करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब लंबे समय तक बस का इंतजार करना पड़ रहा है। बताया कि इस रूट पर यात्रियों की भी कमी नहीं है। उन्होंने इस रूट पर पहले की तरफ बस सेवा सुचारु रूप से चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, बस डिपो जोगिंद्रनगर के क्षेत्रीय प्रबंधक नितेश शर्मा ने कहा कि वह सरकाघाट बस डिपो के आरएम से इस रूट की पुनः बहाली के लिए पत्राचार करेंगे। एचआरटीसी के डीएम विनोद ठाकुर ने बताया कि सरकाघाट बस डिपो के अधीन आने वाली बस के न चलने की जानकारी मिली है। संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक से जानकारी हासिल कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें