इटली के तुरीन में हुए विशेष ओलंपिक शीतकालीन खेल में पदक विजेता गोहर क्षेत्र की तीन होनहार बेटिय
गोहर (मंडी)। इटली में हुए विशेष ओलंपिक शीतकालीन खेल में गोहर क्षेत्र की तीन होनहार बेटियों ने देश के लिए सात पदक जीतकर नाम रोशन किया है। गोहर पहुंचने पर खिलाड़ियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शुक्रवार दोपहरबाद तीनों खिलाड़ी गोहर की चच्योट पंचायत पहुंचीं तो ग्रामीणों उनका स्वागत कटलोग में किया।
गाजे बाजे और नारेबाजी के साथ उन्हें चच्योट गांव तक लाया गया। उन्हें परिजनों और पंचायत की ओर से मंडयाली धाम परोसी। पंचायत की ओर उन्हें सम्मानित किया गया।
पंचायत की ओर से तीनों खिलाड़ियों को इनाम के तौर पर 51-51 सौ रुपये प्रदान किए। पंचायत की होनहार निर्मला और उसकी साथी खिलाड़ियों राधा और भारती ने इटली में कमाल का प्रदर्शन कर पंचायत और समूचे गोहर उपमंडल का नाम विश्व के मानचित्र पर चमका दिया है। इस मौके बीडीसी सदस्य बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान रुकमणी देवी और अन्य मौजूद रहे। संवाद