फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फंदे से लटका मिला बिजली बोर्ड का पार्ट टाइम कर्मचारी

Tue, 29 Sep 2026 11:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र के संगाहन गांव में 25 वर्षीय युवक घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार पुत्र नागणू राम निवासी संगाहन तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और बिजली बोर्ड में पार्ट टाइम काम करता था। रविवार शाम करीब 5:45 बजे वह घर पहुंचा और कुछ देर बाद घूमने चला गया। करीब 7:30 बजे घर लौटकर अपने कमरे में चला गया। रात करीब आठ बजे परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा।
परिजनों ने मौत को लेकर किसी तरह का शक या संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि मौके पर आरएफएसएल टीम ने जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमार्टम और आरएफएसएल रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें