फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पपरोला ने जीती जोगिंद्रनगर फुटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आपस में ​​​​​भिड़ती पपरोला
विज्ञापन
पपरोला ने जीती जोगिंद्रनगर फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

फाइनल में जोगिंद्रनगर फुटबाल क्लब ए को 2-1 से हराया
टीम ने 7100 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी पर किया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला सोमवार को रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल में पपरोला की टीम ने जोगिंद्रनगर फुटबाल क्लब ए को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 7100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई जबकि उपविजेता टीम को 4100 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
करीब एक घंटा 40 मिनट तक चले मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जोगिंद्रनगर फुटबाल क्लब ए की ओर से शुभम ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन पपरोला के खिलाड़ी जूलू ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद अभय ने निर्णायक गोल कर पपरोला को 2-1 की बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही और टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक एवं नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मंडी और कांगड़ा जिलों की छह टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में वार्ड-6 के पार्षद गुरध्यान, कोच राज बहादुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें