हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में वन रक्षक प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में सोमवार को वनरक्षक प्रशिक्षुओं के लिए 35वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गाय। इसमें मुख्य अरण्यपाल हिमाचल प्रदेश अनिल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वनरक्षकों ने भव्य परेड से मुख्यातिथि को सलामी दी।
मुख्यातिथि ने सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने नव प्रशिक्षित वनरक्षकों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में लोगों की भलाई और वनों के संरक्षण के लिए संवेदनशील नजरिए के साथ कार्य करें। इससे पूर्व वनरक्षक प्रशिक्षण अकादमी के निदेशक सुभाष चंद पराशर ने अकादमी की वार्षिक रिपोर्ट पेश की।
साथ ही 35वें बैच के वनरक्षक प्रशिक्षण कोर्स के सभी प्रशिक्षुओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि छह माह के प्रशिक्षण में विभिन्न वन वृत्तों से 42 वनरक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कोर्स में वन वृत्त शिमला से पंकज ने प्रथम स्थान हासिल किया। इन्हें स्वर्ण पदक से नवाजा गया। वन संरक्षक शुभम को रजत पदक और वन सर्वे एवं इंजीनियरिंग में शुभम और पंकज सैणी को रजत पदक दिया गया। नीरज और पंकज को वन्य प्राणी प्रबंधन में रजत पदक और वानिकी में अविनाश और पंकज को रजत पदक दिए गए।
इस मौके मैराथन का भी आयोजन किया गया। इसमें सतीश पहले, अविनाश दूसरे और अमन तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में तेज राम प्रथम, इंद्र दूसरे और हेमराज तीसरे स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की खेलकूद के वरिष्ठ वर्ग में भगत सिंह और अमन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से सम्मानित किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर के निदेशक सुभाष चंद पराशर, अकादमी उपनिदेशक एवं कोर्स निदेशक संदीप सेठी, उपनिदेशक पियूष शर्मा, देवेंद्र डोगरा, बेसरी शर्मा, राम प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। संवाद