फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ह बीडीसी अध्यक्ष पद पर भाजपा ने किया कब्जा

Wed, 27 Jan 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नेरचौक (मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

26 सदस्यीय पंचायत समिति बल्ह में अध्यक्ष पद पर आखिरकार भाजपा काबिज हो गई। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी के गृह क्षेत्र बल्ह में बीडीसी अध्यक्ष पद पर कब्जा करने से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

 बीडीओ कार्यालय में हुए चुनाव में सभी नवनिर्वाचित पंस सदस्यों ने हाजिरी लगाई। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर सहमति न बनने से मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। भाजपा समर्थित अंजना रावत और कांग्रेस की कंचना कुमारी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से पवन ठाकुर और भाजपा के बली राम ने नामांकन किया।
विज्ञापन


 अध्यक्ष पद पर अंजना और कंचना को 13-13 मत पड़े।  ऐसे में तहसीलदार बल्ह जय गोपाल ने पर्ची डाल कर अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला किया। पर्ची में अंजना रावत विजयी रहीं। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के पवन को 16 मत और भाजपा के बली राम को मात्र 10 वोट मिले। बीडीओ कार्यालय बल्ह में सुबह से ही गहमागहमी शुरू हो गई।
विज्ञापन


 सभी बीडीसी सदस्य दो धड़ों में बंटे दिखे। दोनों भाजपा और कांग्रेस मंगलवार तक 17-17 सदस्यों का दावा कर रहे थे। लेकिन बुधवार को दोनों धड़ों में 13-13 सदस्य दिखे। भाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्र सिंह, हेमपाल राणा, संजय रावत, महेश सपहिया, रणवीर सपहिया भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें