फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी जिला परिषद पर कांग्रेस का कब्जा

Wed, 27 Jan 2016 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव से पूर्व कांग्रेस समर्थित सदस्यों की बैठकों का दौर जारी रहा। चुनाव प्रक्रिया में 36 में से 3 सदस्यों ने भाग नहीं लिया। वामपंथी दल के तीन सदस्यों ने कांग्रेस व भाजपा की नीतियां सही न होने पर प्रक्रिया में भाग नहीं किया।

 सर्वसम्मति न बनने पर अध्यक्ष पद के लिए चंपा ठाकुर और पमिता कुमारी ने नामांकन भरा, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्ण चंद ठाकुर और राजकुमार ने नामांकन दाखिल किया। गुप्त मतदान प्रक्रिया में चंपा ठाकुर ने प्रतिद्वंद्वी पमिता कुमारी को पांच मतों से हराया और अध्यक्ष पद पर काबिज हुई।
विज्ञापन


 चंपा ठाकुर को 19 तथा पमिता कुमारी को 14 मत पड़े। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्ण चंद ने राजकुमार को सात मतों से मात दी। पूर्ण चंद ठाकुर को 20 मत पड़े, जबकि राजकुमार 13 ही मत हासिल हुए। चुनाव प्रक्रिया के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को संदीप कदम ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला पंचायत कार्यालय के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


इस दौरान अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए चर्चाओं का दौर जारी रहा। इधर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम ने बताया कि जिप मंडी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई  है। प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। इस मौके पर एडीसी मंडी रुग्वेद ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी गिरीश समरा और अन्य मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें