फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंशा करेगी पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। बल्ह घाटी के भडयाल में सड़क किनारे अतिक्रमण से परिवहन निगम की बस गंतव्य रूट पर नहीं दौड़ पा रही है। बस के न चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसने का मन बनाया है। पंचायत उनके घरों के बिजली और पानी कनेक्शन काटने की संबंधित विभागों से अनुशंसा करेगी।
विज्ञापन

भडयाल से मलवाणा तक के लोगों को परिवहन की सुविधा प्रदान करने के लिए सड़क का निर्माण किया गया है। सड़क पर पूर्व में परिवहन निगम की बस सुविधा मिल रही थी। कुछ समय पहले सड़क पर अतिक्रमण के कारण बस आगे नहीं जा रही है। दो महीने से लोगों को बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है।
पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों को कई बार समझाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब आठ दिसंबर को होने वाली ग्रामसभा में अतिक्रमण करने वालों के लिए कठोर निर्णय लिए जाएंगे। इस मामले को एसडीएम बल्ह के संज्ञान में भी लाया है। दो दिन बस सेवा बहाल होने के बाद दोबारा पहले वाली स्थिति हो गई है। बस अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

...
अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अब पंचायत सख्त रुख अपनाएगी क्योंकि ग्रामीण बस सेवा से महरूम हो गए हैं। ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त के माध्यम से शिकंजा कसने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन

-हेमराज, उपप्रधान, ग्राम पंचायत भडयाल
00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें