फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंचायत प्रधान पर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा की ग्राम पंचायत भगेर रकतल की प्रधान पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। पंचायत के उपप्रधान राम चौहान और जनकल्याण समिति भगेर के अध्यक्ष संत राम, महासचिव भीम सेन बरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह आदि ने पंचायत में विकास कार्यों में हुई हेरा-फेरी की जांच को लेकर सोमवार को तहसीलदार लड़भड़ोल के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

आरोप है कि पंचायत के सभी कार्य प्रधान का पिता कर रहे हैं। वह ही मनरेगा मस्टररोल में मजदूरों की हाजिरी लगाते हैं। उन्होंने प्रधान और उसके पिता पर पंचायत के कई विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया कि मामले को लेकर दो वर्ष से खंड विकास अधिकारी की ओर से कोेई कार्रवाई नहीं की गई।
22 जून 2023 और 24 सितंबर 2023 को भगेर संपर्क मार्ग में हुए फर्जीवाड़े को लेकर खंड विकास अधिकारी ने जांच की थी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो मंडी ने भी जांच की। उसके बाद पंचायती राज विभाग शिमला के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिला स्तरीय कमेटी गठित कर खंड विकास अधिकारी द्रंग को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। पांच माह से कुछ नहीं हो पाया। मामला उपायुक्त मंडी के पास भी पहुंचा था। उन्होंने मामले की जांच के आदेश उपमंडलाधिकारी नागरिक जोगिंद्रनगर को दिए थे।
विज्ञापन


....
समिति की ओर से लगाए आरोप झूठे, तथ्यहीन और राजनीति से प्रेरित हैं। समिति पंचायत के उपप्रधान के साथ मिलकर षड्यंत्र रच रही है। इन्होंने पंचायत में मुझपर जानलेवा हमला किया था। उसकी एफआईआर दर्ज है। कोर्ट में केस चला है। उसे वापस लेने के लिए अब झूठे आरोप लगा रहे हैं। चार जनवरी को पंचायत में ग्राम सभा रखी है। जनता के सामने सच्चाई लाई जाएगी।
-आंचल कुमारी, प्रधान, भगेर रकतल पंचायत

......
भगेर-रकतल पंचायत में एसडीएम के आदेशानुसार जांच की गई है। शेष मनेरगा के कार्यों की जांच करना अभी बाकी है। एक सप्ताह से पहले रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

-विनय चौहान, खंड विकास अधिकारी द्रंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें