फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहर ब्लॉक में बीडीसी चेयरमैन पद पर असमंजस

Wed, 13 Jan 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, चैलचौक
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर पंचायत समिति चेयरमैन की ताजपोशी को लेकर नाचन भाजपा और कांग्रेस में गठजोड़ की राजनीति चर्चा में है। सराज की तर्ज पर गोहर बीडीसी चेयरमैन चुनाव में इस समय भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई है। दोनों दलों में चेयरमैन बनाने को लेकर फासला सिर्फ एक सीट का है। जिसमें भाजपा ने अब तक बाजी मार ली है।
विज्ञापन


भाजपा के पास वर्तमान समय में बीडीसी सदस्यों की 9 सीटें कब्जे में आ गई हैं। वहीं कांग्रेस अभी तक 8 सीटों पर है। ऐसे में गोहर ब्लॉक में भाजपा समर्थित बीडीसी चेयरमैन की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है। भाजपा की एक सीट को तोड़ने के लिए कांग्रेस एड़ी चोटी के जोर में है।

गोहर बीडीसी में 17 सीटें हैं जिनमें 12 नाचन की और 5 सीटें सरोआ, थरजूण, मझोठी, कांढा बगस्याड़ और कोटला खनूला सराज विस क्षेत्र के तहत आती हैं। 18 जनवरी को गोहर बीडीसी चेयरमैन के चुनाव घोषित किए गए हैं। इससे पहले कांग्रेस भाजपा की एक सीट छिनती है तो समीकरण बदल सकते हैं।
विज्ञापन


भाजपा 18 को होने वाले बीडीसी चुनाव में अपने चेयरमैन की ताजपोशी की तैयारी में जुट गई है। गोहर बीडीसी चेयरमैन पद पर पिछले आठ वर्षों से निरंतर भाजपा समर्थित चेयरमैन का दबदबा रहा है। अब फिर भाजपा इसी कड़ी में नई पारी की शुरूआत करने जा रही है।

कांग्रेस समर्थित कमला देवी 27 जनवरी 2006 से 3 मार्च 2008 तक चेयरमैन रही। जिसके बाद भाजपा समर्थित रजनी ठाकुर 17 अप्रैल 2008 से 22 जनवरी 2011 तक चेयरमैन रही। उसके बाद फिर हुए चुनावों में 23 जनवरी 2011 में भाजपा समर्थित धर्मपाल चेयरमैन बने। अब नये चेयरमैन बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस जोड़तोड़ में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें