फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

457 संवेदनशील, 108 मतदान केंद्र अति संवेदनशील

Sun, 20 Dec 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को सुचारु रूप से करवाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला के सभी दस विकास खंडों में एक, तीन और पांच जनवरी को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए जिला की 469 पंचायतों में कुल 3003 पोलिंग मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिसमें 457 संवेदनशील तथा 108 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर एक मुख्य आरक्षी सहित एक गृह रक्षक, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सहायक उप पुलिस निरीक्षक अथवा उससे ऊपर के रैंक के अधिकारी सहित एक गृह रक्षक जवान की तैनाती की जाएगी।

जिला के सभी 10 विकास खंडों में पहली जनवरी को 160 पंचायतों मे 1086 पोलिंग पार्टियां, तीन जनवरी को 158 पंचायतों में 1004 पोलिंग पार्टियां तथा पांच जनवरी को 151 पंचायतों में 913 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न करवाने के लिए गठित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचन तथा सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समय पर चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के उपरांत चुनावों से पूर्व पोलिंग पार्टियों के लिए तीन आवश्यक रिहर्सलें करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियों के रहने तथा बनाए गए बूथों में सभी आवश्यक प्रबंध चुनाव से पहले ही पूरे करने के निर्देश दिए। जिससे मतदान के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने मौसम खराब होने की स्थिति में अन्य वैकल्पिक प्रबंध भी समय पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिससे मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करवाया जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रेम ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर और एएसपी कुलदीप राणा के अलावा सहायक निर्वाचन अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें