फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिला आयुर्वेद अस्पताल के धरातल पर स्थापित होगा पंचकर्म कक्ष

Fri, 23 Jan 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल मंडी में बुजुर्गों व रोगियों को अब धरातल तल पर पंचकर्म की सुविधा मिलेगी।सुविधा मिल रही थी। शुक्रवार को आयुर्वेदिक अस्पताल मंडी की शासी निकाय की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आयुर्वेदिक पद्धति से रोगियों का उपचार तथा विविध सुविधाएं उपलब्ध करवाने के बारे में अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म सेवाओं को अब धरातल मंजिल पर स्थानांतरित किया जाएगा। वर्तमान में पंचकर्मा से संबंधित सेवाएं पहली मंजिल पर प्रदान की जा रही हैं। इससे पंचकर्मा करवाने पहुंच रहे बुजुर्गों व अन्य लोगों का सुविधा मिलेगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल अनुमानित बजट व आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।
वहीं आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म एवं क्षार सूत्र से जुड़ी दरों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर नगर निगम मंडी के महापौर विरेंद्र भट्ट शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिपाली शर्मा, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. संजय शर्मा सहित, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी डॉ. हितेश सहित शासी निकाय के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें