फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बर्फ में फंसे सराज प्रशासन ने दो पर्यटकों समेत 17 लोग किए रेस्क्यू

Fri, 23 Jan 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र में हो रही भारी बर्फबारी के बीच दो पर्यटकों समेत कुल 17 लोगों को रेस्क्यू किया है। ताजा हिमपात के बाद गाड़ियों की आवाजाही रुकने के कारण करीब 15 लोग बर्फ के बीच लेहगला में फंस गए। इन लोगों में पुरुष महिलाओं समेत कई छोटे बच्चे भी शामिल थे, लेकिन अधिक बर्फबारी के कारण अपने गंतव्य की ओर जाने में असमर्थ थे।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था व बर्फबारी से सुरक्षा को लेकर निकले पुलिस थाना जंजैहली की टीम लेहगला से गुजर रही थी, वहां अचानक जवानों की नजर बर्फ में फंसे लोगों पड़ गई। पूछने पर लोगों ने बताया कि उन्होंने लंबाथाच जाना है, लेकिन गाड़ी न होने से यहां फंस गए हैं। एसएचओ राम कृष्ण ठाकुर ने त्वरित रेसक्यू कर निकाला और अपनी गाड़ी से थुनाग पहुंचाया।
जहां से उन्हें अन्य गाड़ी से गंतव्य तक भेजा गया। उधर, एसडीएम थुनाग संजीत कुमार शर्मा ने बताया कि उड़ीसा से आए दो अन्य पर्यटकों को रेक्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट महेंद्रा क्लब होटल जंजैहली जा रहे थे, अचानक बर्फबारी के बीच फंस गए थे। सूचना मिलने पर उन्हें अपनी गाड़ी से रेसक्यू कर बगस्याड़ स्थित होटल में ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें