पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अब मंडी जिला के जोगिंद्रनगर के सार्वजनिक शौचालयों में पाकिस्तान के झंडे के स्टीकर चस्पां कर दिए गए हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को शौचालय में चस्पां कर आम लोगों के विरोध पर अन्य लोगों की तीखी प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।
विज्ञापन
पहलगाम में जिस कायरता से आतंकियों ने जघन्य घटना को अंजाम दिया है, उस पर पूरे देश के लोगों का खून खौल रहा है। लोग सड़कों पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन कर पाकिस्तान को इस हरकत का करारा जवाब देने की प्रधानमंत्री से लोग मांग कर रहे हैं। अब कुछ लोगों ने जोगिंद्रनगर के सार्वजनिक शौचालयों में पाकिस्तान के झंडे के स्टीकर चस्पां कर अपने गुस्से का इजहार किया है।