फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में 13 को चित्रकला प्रदर्शनी और 14 को होगा साहित्यिक कार्यक्रम

Mon, 04 Nov 2024 03:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद सुंदरनगर की ओर से 13 और 14 अप्रैल को दो दिवसीय चित्रकला और साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सुंदरनगर बीडीओ कार्यालय में स्थित पंचायत समिति सभागार में शनिवार 13 अप्रैल को डॉ. ओपी महेंद्रू के चित्रों की वृहद प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए सुकेत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के सचिव कृष्ण चंद्र महादेविया ने बताया चित्र दीर्घा का शुभारंभ डॉ. हरबंस लाल कपूर पूर्व अध्यक्ष कैंसर हॉस्पिटल एवं प्रधानाचार्य आईजीएमसी शिमला द्वारा किया जाएगा। यह प्रदर्शनी आम लोगों के लिए लगाई जाएगी। इसमें दर्शक चित्रकार से उनकी कला से संबंधित प्रश्न भी पूछ सकते हैं। उन्होंने बताया यदि किसी दर्शक के पास उनके स्वयं के बनाए गए चित्र हों तो वह भी अपने चित्रों की इस प्रदर्शनी में प्रदर्शन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को साहित्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला कुल्लू, बिलासपुर, मंडी और सुंदरनगर के साहित्यकार भाग लेंगे। कार्यक्रम में पहाड़ी, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी और पंजाबी इत्यादि की बहुपठित रचनाएं प्रस्तुत की जाएंगी। यह साहित्यिक कार्यक्रम दो सत्रों में होगा। पहले सत्र में विजय विशाल सृजन और तकनीक विषय पर शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। दूसरे सत्र में बहुभाषी कवि सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें