फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हाईवे बन रहा तालाब, बंद निकासी नालियों ने बिगाड़ी हाईवे की सूरत

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर के ढेलू के समीप बंद पड़ी निकासी नालियों के चलते मंडी पठानकोट हाइवे पर बहता पानी।
विज्ञापन
मंडी पठानकोट एनएच पर राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल, जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी पठानकोट हाईवे की सड़क पर जोगेंद्रनगर शहर की आरंभ सीमा गुगली खड्ड ब्रिज के समीप बंद पड़ी निकासी नालियों ने सड़क की हालत फिर बिगाड़ दी है। यहां पर लगातार बह रहे पानी से जलभराव की स्थिति बन चुकी है। राहगीरों को पैदल गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वाहन चालक अजय ठाकुर, रामलाल, विनोद कुमार, मनीष ने बताया कि सड़क किनारे बंद पड़ी नालियों के चलते पानी हाईवे की सड़क पर इस कद्र बह रहा है कि उन्हें वाहन निकालने में भी परेशानी हो रही है।
अव्यवस्था पर कोई भी जिम्मेवार गंभीर नहीं है और हाईवे की टांरिंग को भी नुकसान पहुंचना शुरू हो चुका है। बता दे कि चौंतड़ा से पधर तक हाल ही में लगभग 17 करोड़ रूपये हाईवे की टारिंग को चकाचक करने और अन्य विकास कार्यों पर खर्च हुए हैं, लेकिन नालियों के निर्माण कार्य पूरा न होने से हाईवे की सड़क कुछ जगह पर तालाब बन चुकी है। चौंतड़ा के डकबगड़ा के समीप भी नालियों का निर्माण सही ढंग से न होने पर बारिश का पानी तालाब बनकर बहना शुरू हो जाता है। गुम्मा के छाणंग में भी हल्की बारिश के दौरान हाईवे की सड़क पर जल भराव बढ़ जाता है। बीते कुछ दिनों से जोगिंद्रनगर के ढेलू में हाईवे की सड़क पर निकासी नालियां चोक हो जाने के चलते साथ बह रही कूहल का पानी वाहन चालकों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी पठानकोट हाईवे की सड़क के सुधार कार्य प्रगति पर चल रहे हैं। टारिंग का कार्य पूरा होने के बाद बारिश के पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण कार्य भी जारी है। जोगिंद्रनगर के डकबगड़ा में बारिश के पानी से पेश आ रहीं दिक्कतों का निवारण कर दिया गया है। ढेलू के समीप भी निकासी नालियों को दुरुस्त कर राहत प्रदान की जा रही है।

साहिल जोशी, साईट इंजीनियर एनएचएआई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें