सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला सुंदरनगर के दौरान नागौण खड्ड मैदान में पशुपालन विभाग द्वारा पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य और प्रजनन विभाग मंडी डॉ. मुकेश महाजन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी सुंदरनगर डॉ. घनश्याम भूपल ने बताया कि इस पशु प्रदर्शनी में लगभग 100 विभिन्न जानवर जैसे गाय, बैल, भैंस, बकरे, भेड़ इत्यादि लाए गए थे। जिनकी 31 श्रेणियों में प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिता में बिलासपुर के गुलाम अली की हॉस्टियन फ्रीजन गाय, सोलन के ललित कुमार का भैंसा, हवानी के अर्जुन धीमान की जर्सी गाय और रोपड़ी के हितेश की पहाड़ी गाय बेस्ट ऑफ द शो रही। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों के विजेता जानवरों को पुरस्कार वितरित किए।