फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सैंपलिंग के बाद नवंबर में होगी धान की खरीद

Tue, 15 Oct 2024 07:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
60 हजार हेक्टेयर भूमि पर उगाई गई है जिले में धान की फसल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में धान की खरीद कृषि विभाग नवंबर माह में शुरू करेगा। इससे पहले सैंपल लेकर धान की ग्रेडिंग की जाएगी। सैंपल का रिजल्ट आने के बाद ही कृषि विभाग धान की खरीद करेगा। फिलहाल इन दिनों धान की कटाई का कार्य जोरों पर है। जिले में बल्ह, गोपालपुर और सदर में धान की अच्छी खेती होती है।
इस बार 60 हजार हेक्टेयर पर धान की बिजाई की गई है। कई उपमंडलों में लोग धान की कटाई कर चुके हैं। ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे धान की फसल को अच्छी तरह से सुखा लें ताकि खरीद के दौरान परेशानी न आए। कृषि विभाग के उपनिदेशक राम चंद्र ने बताया कि जिले में अभी तक किसानों की ओर से धान की कटाई का कार्य किया जा रहा है। खरीद के लिए अभी समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह के पहले सप्ताह से धान की खरीद का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रय केंद्रों में पहुंच गया गेहूं का बीज, दाम अभी तक तय नहीं
मंडी। जिले में कृषि विभाग ने गेहूं के बीज की सप्लाई सभी ब्लॉक के विक्रय केंद्रों में शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक गेहूं के बीज के दाम तय नहीं हो पाए हैं। विभाग ने गेहूं का बीज प्रति किलो 37.50 रुपये प्रपोज किया है, लेकिन अभी बेचने की मंजूरी नहीं मिली है। इस बार बीज के लिए किसानों को परेशानी न आए। इसके लिए 17 हजार 700 क्विंटल बीज विभाग ने विक्रय के लिए खरीदा है। आगे इसे डिमांड के अनुसार विक्रय केंद्रों में भेजा जा रहा है। कृषि विभाग का कहना है कि जल्द की दाम तय कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें