फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विक्रय केंद्रों में नहीं पहुंचा धान, मक्की का बीज, मायूस लौट रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल और चौंतड़ा के किसानों को मांग के अनुसार चरी और बाजरा के बीज की भी नहीं मिल रही आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र में कृषि विभाग की ओर से अधिकृत विक्रय केंद्रों में मक्की और धान का बीज उपलब्ध न होने से हर रोज किसान मायूस होकर लौट रहे हैं। मई माह में रोपी जाने वाली इस फसल की बिजाई को लेकर जोगिंद्रनगर के सैकड़ों किसान कई दिनों से सरकारी अनुदान पर मिलने वाले बीज का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कृषि विभाग की औपचारिकताओं और खरीद फरोख्त में हुए बिलंब से मंगलवार को भी कृषि विक्रय केंद्र जोगिंद्रनगर में धान और मक्की का बीज नहीं मिल पाया।
कृषि विक्रय केंद्र जोगिंद्रनगर में मक्की और धान का बीज खरीदने पहुंचे प्रगतिशील किसान धर्मेंद्र, निर्मला देवी, रमेश कुमार, अजय कुमार ने बताया कि वे कई दिनों से कृषि विक्रय केंद्र में सरकारी अनुदान पर मिलने वाले बीज को लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें बीज नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

वहीं, बाजरा, सोयाबीन और चरी की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि उन्हें मांग के अनुसार बीज की आपूर्ति नहीं हो पाई है। ऐसे में वे मई माह में अपने खेतों में उपरोक्त फसलों की बिजाई अभी तक नहीं कर पाए हैं। बता दें कि मई और जून माह में रोपी जाने वाली ये फसल सितंबर, अक्तूबर में तैयार हो जाती है, लेकिन सरकारी अनुदान पर मिलने वाले अधिकांश बीज कृषि विक्रय केंद्रों में न पहुंचने से सैकड़ों किसानों की दिक्कतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
कृषि विक्रय केंद्र जोगिंद्रनगर में चरी, बाजरा, सोयाबीन का करीब 150 क्विंटल बीज किसानों को पहले आवंटित कर दिया गया है। मक्की का बीज 10 क्विंटल और चरी का बीज 15 क्विंटल मंगलवार दोपहर बाद पहुंचने के बाद बुधवार से किसानों का आवंटित कर दिया जाएगा।
-गहणू राम, कृषि प्रसार अधिकारी जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें